Ad

काले अमरूद के फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर काले अमरुद की खेती से जुड़ी जानकारी

पोषक तत्वों से भरपूर काले अमरुद की खेती से जुड़ी जानकारी

काला अमरुद सिर्फ आमदनी के लिए ही नहीं बल्कि मानव सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आज हम आपको इसके अद्भुत गुणों के साथ-साथ इसकी खेती की भी जानकारी देंगे। हम सब अमरुद के संबंध में तो काफी अच्छे से जानते ही हैं। आज हम इसकी खेती को लेकर भी बहुत सी जानकारियों से परिचित हैं। परंतु, हम जिस अमरुद की चर्चा करने जा रहे हैं। वह सामान्य अमरुद की श्रेणी से अलग है और इतना ही नहीं इस अमरुद का रंग भी बाकी अमरुद से पूर्णतय भिन्न है।

भारत के अंदर काला अमरुद इन जगहों पर उगाया जाता है

काले
अमरुद का उत्पादन भारत के उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में किया जाता है। परंतु, यदि बाकी अमरूदों से इसकी तुलना करें तो यह बेहद ही कम मात्रा में उगाया जाता है। इस पौधे की सबसे बड़ी विशेषता यह है, कि काले रंग में यह अमरुद ही नहीं होता बल्कि इसके पत्ते और पेड़ में भी आपको कालिमा स्पष्ट तौर पर दिखाई देगी। यदि हम इस अमरुद के भाव की बात करें तो यह बाकी अमरूदों की तुलना में सबसे अधिक होती है।

ये भी पढ़ें:
जापानी रेड डायमंड अमरूद से किसान सामान्य अमरुद की तुलना में 3 गुना अधिक आय कर सकते हैं

काले अमरुद में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि काले अमरुद में अगर हम पोषक तत्वों की बात करें तो यह एक औषधीय फल है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ यदि हम इसके बाकी तत्वों की बात करें तो इसके अंदर विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन के साथ-साथ और भी बहुत से मल्टीविटामिन तथा मिनरल्स होते हैं। एक तरह से हम कह सकते हैं, कि यह अमरुद हमारे शरीर के लिए पूर्ण रूप से एक आयुर्वेदिक औषधी का कार्य करती है।

काले अमरूद की खेती कैसे की जाती है

काले अमरुद की खेती करने के लिए सर्वोत्तम समय ठण्ड का मौसम होता है। अगर आप मृदा की जांच करा कर इस पौधे को सही तरीके से बोते हैं, तो यह 2 से 3 साल में ही आपको फल देने लग जाता है। सामान्य रूप से इस पौधे के लिए दोमट मृदा सबसे अनुकूल होती है। आप इनके 1 से 3 वर्ष के पौधों में 10 से 20 किलो तक गोबर की खाद का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही सिंगल सुपर फास्फेट 250 से 750 ग्राम और म्यूरेट ऑफ पोटाश 200 से 400 ग्राम का इस्तेमाल करना चाहिए। हम इनके बेहतरीन विकास के लिए यूरिया 50 से 250 ग्राम और जिंक सल्फेट 25 ग्राम प्रति पौधा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन सब के उपरांत भी यदि आपके अमरुद के पेड़ में फूल नहीं आ रहे हैं, तो आप इसमें यूरिया अथवा एथेफॉन-यूरिया स्प्रे की उच्च सांद्रता का इस्तेमाल करें। यह पौधों में एक प्रेरक का कार्य करता है।
यह अमरुद किसानों की अच्छी आमदनी करा सकता है

यह अमरुद किसानों की अच्छी आमदनी करा सकता है

आपने हरा, पीला व लाल अमरूद सुना और देखा होगा। जिनका उत्पादन कर किसान अच्छी खासी आय भी अर्जित करते हैं। उसी तरह काला अमरूद भी एक ऐसा ही फल है, जो किसानों की बेहतरीन आमदनी करा सकता है। परंपरागत खेती किसानी की जगह नवीनतम व आधुनिक खेती कर किसान लाखों में खेल रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, धान, मक्का, तिलहन, दलहन, गेंहू पारंपरिक खेती का ही भाग है। किसान इनसे अच्छा मुनाफा अर्जित करते हैं। परंतु, एक पारंपरिक विधि से अलग खेती करें तो अच्छा लाभ हो सकता है। दरअसल, कृषि करने से पूर्व किसान विशेषज्ञों की सलाह नहीं लेते तो उनको खेती से अच्छा उत्पादन नहीं मिल पाता है। जबकि फसल का चयन करने से लेकर फसल की कटाई तक विशेषज्ञों से अहम पहलुओं के बारे में जानना अति आवश्यक होता है। यदि किसान काला अमरूद (Kala Amrud Ki Kheti) का उत्पादन करना चाहते हैं, तो उनको किसानों से सलाह व जानकारी लेकर ही खेती करनी चाहिए। इससे उनको अच्छा मुनाफा होने की संभावना अधिक होगी।

इस अमरुद की खेती से किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं

कृषि विशेषेज्ञों के मुताबिक, वर्तमान में केवल हरे, पीले एवं इलाहाबादी की भाँति लाल अमरूद देखने को मिले होंगे। जो कि पारंपरिक खेती हैं। परंतु, यदि अमरूद का उत्पादन नवीनतम ढंग से किया जाए तो काला अमरूद उसके लिए अच्छा चयन है। काला अमरुद आने वाले समय में अत्यधिक मांग के साथ बाजार में अपना स्थान बनाएगा। भारतीय जलवायु व मृदा काले अमरूद के उत्पादन हेतु काफी अनुकूल है। आगामी दौर में पीले, हरे के उपरांत काले अमरूद की बाजार में अच्छी खासी माँग रहेगी। आपको बतादें कि आगामी समय में काले अमरुद की अत्यधिक मांग होने के साथ-साथ अच्छे मुनाफे की भी संभावना है।

काले अमरुद का उत्पादन किस समय किया जाता है

विशेषज्ञों के अनुसार, अमरूद का उत्पादन करने के लिए ठंडी जलवायु व मौसम होना काफी आवश्यक होता है। लेकिन आपको यह भी बतादें कि अत्यधिक मोसमिक नमी फसल के लिए फायदेमंद नहीं होती है। सर्द मौसम में यदि अमरुद की खेती की जाए तो अमरूद के पैदावार काफी बेहतर हो सकती है। साथ ही, उत्पादन के लिए दोमट मिट्टी उपयुक्त मानी जाती है। लेकिन, यदि किसान सामान्य मृदा में भी अमरूद की खेती करना चाहें तो कर सकते हैं।


ये भी पढ़ें:
ऐसे एक दर्जन फलों के बारे में जानिए, जो छत और बालकनी में लगाने पर देंगे पूरा आनंद

कितने वर्ष उपरांत अमरुद लगने लगता है

अमरूद की खेती में यदि आप समुचित उर्वरक व सिंचाई इत्यादि करें, तो इसका विकास अच्छा और शीघ्र होता है। कृषकों को उचित समयानुसार अमरुद की कटाई, छंटाई भी होनी जरुरी होती है। आपको बतादें कि बुवाई करने के उपरांत दो से तीन वर्ष उपरांत पेड़ पर अमरूद लगना आरंभ हो जाते हैं। अमरूद की फसल की देखभाल करने में कोई लापहरवाही नहीं बरतनी चाहिए। कीट रोगों के संक्रमण के दौरान विशेषज्ञों से सलाह मशवरा लेकर ही कीटनाशकों का छिड़काव अवश्य कर देना चाहिए। अमरुद को पककर तैयार होने के बाद कटाई में समय नहीं लगाना चाहिए।

काले अमरुद की खेती कहाँ-कहाँ हो रही है

काले अमरूद की बाजार में उपलब्धता और बेहतर मुनाफे की वजह से देश के विभिन्न भागों में इसका उत्पादन किया जा रहा है। इस अमरुद की खेती हिमाचल से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य में भी की जा रही है। इसके अतिरिक्त और कुछ राज्यों में भी इसकी खेती होती नजर आई है। इस अमरुद के अंदर पाया जाने वाला गूदा लाल रंग का होता है। इसको खाने हेतु स्वादिष्ट एवं पोषक तत्वों से युक्त माना गया है। किसानों को आज ऐसी ही नवीन और अच्छी माँग वाली खेती करने की अत्यधिक आवश्यकता है। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति और देश की अर्थव्यवस्था सुधर सके।